जीएमसी में सोमवार को गुब्बारे उड़ाकर दवा सुरक्षा पर मरीजों की जागरूकता के लिए वॉकथॉन को हरी झंड
जम्मू। जीएमसी जम्मू में सोमवार को राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस (ड्रग सेफ्टी) सप्ताह 2023 के तहत करवाए गए सीएमई (कांटिन्यू मेडिकल एजूकेशन) पर औषधि सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जोर दिया। भारतीय फार्माकोपिया आयोग राष्ट्रीय समन्वय केंद्र भारत के फार्माकोविजिलेंस कार्यक्रम के तहत करवाए गए इस कार्यक्रम में मरीजों की दवा सुरक्षा पर बल दिया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि नए मेडिकल कॉलेजों के निदेशक समन्वय डॉ. यशपाल शर्मा ने दवा सुरक्षा पर मरीजों की जागरूकता के लिए वॉकथन को हरी झंडी दिखाई। सीएमई में डॉ. यशपाल शर्मा ने बताया कि प्रदेश के पुराने और नए मेडिकल कॉलेजों में एडीआर सेंटर चालू कर दिया गया है। ड्रग कंट्रोलर लोतिका खजूरिया ने कहा कि फार्माकोविजिलेंस विभिन्न विषयों में दवाओं के तर्कसंगत उपयोग को बढ़ावा देने में मदद करता है। प्रो. डॉ. विशाल आर टंडन, प्रभारी एडीआरएम और एमवीपीआई केंद्र जीएमसी जम्मू ने कहा कि किसी भी प्रतिकूल दवा या टीके की प्रतिक्रिया को एडीआरएम केंद्र या पीवीपीआई के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर (18001803024) पर दर्ज कराया जा सकता है। इस मौके पर जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डॉ. आशुतोष गुप्ता व डॉ. सीमा गुप्ता आदि मौजूद रहे।