जम्मू। जिले की सहकारी समितियों के विकास की सोमवार को समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य रूप से मौजूद उपायुक्त सचिन कुमार ने सहकारी समितियों की परिचालन स्थिति का ब्यौरा लिया।
उन्होंने कार्यात्मक और गैर-कार्यात्मक सहकारी समितियों की संख्या के बारे में जानकारी ली और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इन समितियों का ऑडिट करने की आवश्यकता पर जोर दिया। किसान उत्पादक संगठनों को बनाने और बनाए रखने पर भी चर्चा हुई। इसमें डीसी ने लाभदायक और टिकाऊ सहकारी उपक्रमों के निर्माण की दिशा में प्रयास करने का आग्रह किया। ब्यूरो