वित्त मंत्री हसीब द्राबू ने जम्मू कश्मीर के उद्योगपतियों-व्यापरियों को राहत प्रदान करते हुए वैट रिटर्न भरने की तारीख को 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। पहले इसकी तारीख 31 जुलाई थी। मंत्री ने कहा कि व्यापारियों की मांग थी कि इस तारीख को तीन माह के लिए बढ़ाया जाए।
उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों ने मौजूदा हालात के चलते राहत देने की मांग की थी। व्यापरियों का कहना था कि वे वर्तमान हालात में टैक्स नहीं भर सकेंगे। मुख्यमंत्री से मंत्रणा करने के बाद इस तारीख को बढ़ाया गया है।
इस संदर्भ में एसआरओ जारी कर दिया गया है। वहीं चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष राकेश गुप्ता के अनुसार एक प्रतिनिधिमंडल ने श्रीनगर में वित्त मंत्री से मिलकर वैट रिटर्न की तिथि बढ़ाने का आग्रह किया था।
उस समय कश्मीर में एक पखवाड़े से हालात भी खराब चल रहे थे। इंटरनेट सेवा भी बंद थी। ऐसी स्थिति में व्यापारी ऑनलाइन वैट व अन्य रिटर्न नहीं भर पा रहे थे। बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित गुप्ता ने वित्त मंत्री के इस आदेश का स्वागत किया है।
अनुसार आनलाइन सेवा ठप होने के कारण सभी व्यापारी परेशान थे। व्यापारियों की इस मांग को सरकार के समक्ष भी उठाया गया। सरकार ने उनकी मांग ली है और अब व्यापारी वैट व अन्य टैक्स रिटर्न भर सकेंगे।