फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दशमेश कबड्डी कप - अंडर-19 में एमए स्टेडियम व अंडर-17 लड़कियों में क्लब जम्मू विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित दशमेश कबड्डी कप मंगलवार को वेद मंदिर मैदान में संपन्न हुआ। अंडर-19 लड़कों में एमए स्टेडियम और लड़कियों में स्वामी विवेकानंद क्लब की टीम ने ट्रॉफी जीती। अंडर-17 लड़कों में उधमपुर और लड़कियों में क्लब जम्मू विजेता रहा। अंडर-14 लड़कों में सुधमहादेव और लड़कियों में ओरिएंटल एकेडमी स्कूल जम्मू की टीम ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच के मुख्यातिथि नट मंच के अध्यक्ष व भाजपा नेता डॉ. तरुण शर्मा थे। उन्होंने खिलाड़ियों के बीच नकद पुरस्कार और ट्रॉफियां वितरित कीं। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 25 से अधिक टीमों ने भाग लिया। लीग को इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, वत्सला गुप्ता, सोनिया शर्मा और वेद मंदिर समिति द्वारा प्रायोजित किया गया था। यहां संजय कुमार टुट्टो, आकाश कोहली, सुदेश ठाकुर, रवि मन्हास, बलबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें