फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दशमेश कबड्डी कप में विभिन्न आयुवर्गों के मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। स्वामी विवेकानंद स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित दशमेश कबड्डी कप में रविवार को विभिन्न आयुवर्गों के मुकाबले हुए। वेद मंदिर ग्राउंड में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 आयुवर्ग में लड़के और लड़कियां भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में जम्मू प्रांत की 20 टीमें हैं। पू्र्व पार्षद सुनीत रैना मुख्यातिथि रहे। मौके पर क्लब के संस्थापक सुशील सिंह, सुखदेव सिंह, बलबीर गुलेरिया, संजय टुट्टो, प्रताप सिंह, वत्सल्य गुप्ता मौजूद रहे।

जेएंडके टेनिकोइट चैंपियनशिप का फाइनल आज

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। ग्रीनफिल्ड मैदान गांधीनगर में 10वीं यूटी जेएंडके टेनिकोइट चैंपियनशिप में दूसरे दिन रविवार को जिला बडगाम, उधमपुर, कुलगाम और बारामुला ने जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया। प्रतियोगिता के पहले दिन जूनियर और सीनियर वर्ग में लड़कों व लड़कियों के 32 मुकाबले खेले गए, जबकि दूसरे दिन 44 मैच हुए। प्रतियोगिता में 14 जिलों की टीम ने हिस्सा लिया। सोमवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर वेटलिफ्टिंग टीम के लिए स्क्रीनिंग की

संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू। ईंटानगर में नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित जम्मू-कश्मीर वेटलिफ्टिंग टीम की स्क्रीनिंग एमए स्टेडियम में हुई। इसमें युवा, जूनियर और सीनियर पुरुष व महिला टीम के खिलाड़ियों ने भाग लिया। नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 28 दिसंबर से 8 जनवरी तक ईंटानगर में होगी। स्क्रीनिंग डीएसओ जम्मू ने आयोजित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें