फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर आने से पहले एक बार पढ़ लें यह खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
दरबार मूव की तैयारियां तेज हो गई हैं। जम्मू में शीतकालीन राजधानी में दरबार मूव करने को लेकर सरकार द्वारा तैयारियां शुरू कर ली गई हैं। शनिवार से शीतकालीन राजधानी जम्मू की ओर दरबार मूव के वाहन श्रीनगर से रवाना हो गए, जो जम्मू-श्रीनगर हाईवे से होते हुए जम्मू की ओर शनिवार शाम को पहुंच गए।
विज्ञापन


दरबार मूव पहली नवंबर और दो नवंबर के अलावा आठ और नौ नवंबर को भी होगा। इस दौरान हाईवे पर मालवाहक भारी वाहनों को बंद रखा जाएगा। हालांकि यात्री वाहनों की आवाजाही दरबार मूव के चलते होती रही।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू एवं ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में हर छह महीने के बाद दरबार मूव होता है, जिससे सचिवालय संबंधित सभी कार्यालय और सचिवालय के कर्मचारी शीतकालीन राजधानी जम्मू में शिफ्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

पहली, दो, आठ और नौ नवंबर को लागू रहेगा प्रतिबंध

उल्लेखनीय है कि शनिवार दरबार मूव के पहले दिन हाईवे पर ट्रक सहित अन्य भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। यात्री वाहनों की आवाजाही जारी रही।

दो, आठ एवं नौ नवंबर को भी दरबार मूव के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक के निर्देश हैं, जबकि यात्री वाहन चलते रहेंगे। एसएसपी ट्रैफिक जम्मू मोहन लाल ने बताया कि शनिवार को दरबार मूव के पहले दिन 33 बसें श्रीनगर से आ रही हैं।

इन बसों में जम्मू के रहने वाले खासकर कर्मचारी हैं। इन बसों के काफिले में कर्मचारियों के अलावा सचिवालय का सामान है। दरबार मूव के चलते हाईवे पर भारी वाहनों पर रोक रहेगी। यह रोक दो, आठ और नौ नवंबर को भी लागू रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें