फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल गई J&K की राजधानी, अगले 6 महीने जम्मू में होगा कामकाज

Tue, 08 Nov 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय में सरकारी कामकाज की शुरूआत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शीतकालीन राजधानी जम्मू में सरकार का दरबार सोमवार को सज गया। सचिवालय के साथ ही राजभवन, पुलिस मुख्यालय, विभिन्न आयोगों सहित करीब पचास विभागों में कामकाज शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने कामकाज संभालने के बाद मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ बैठक कर उन्हें जनता तक पहुंचने को कहा, ताकि उनकी समस्याओं का त्वरित गति से निदान हो सके।
विज्ञापन


सचिवालय में बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार शांति, सौहार्द तथा विकास के एजेंडे पर काम करेगी। जम्मू-कश्मीर की बेहतरी के लिए सभी को पूरी ईमानदारी तथा तन्मयता के साथ अपना बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस विकास, बेहतर प्रशासन, पारदर्शिता तथा भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन है।

उन्होंने विभागों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि लोगों को त्वरित गति से सेवाएं मिल सकें। मंत्रियों की ओर से विभागों की कार्यप्रणाली को लेकर मिले फीडबैक पर भी चर्चा की गई। तीनों खित्तों में विकास कार्य शुरू कराए जाने पर बल दिया गया। खासकर हिंसा की वजह से कश्मीर घाटी में विकास परियोजनाओं को हुए नुकसान की भरपाई करने पर जोर दिया गया। उन्होंने टेंडर की प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों को भी दूर करने को कहा।
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती ने लिया गार्ड ऑफ ऑनर

सीएम ने लिया गार्ड ऑफ ऑनर - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री ने राज्य तथा केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को भी बेहतर तरीके से लागू करने पर बल दिया। दरबार खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गार्ड आफ आनर लिया। डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह और अन्य मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने उनका स्वागत किया। सचिवालय कर्मचारियों तथा अन्य ने भी आगवानी की।

मुख्यमंत्री ने सचिवालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। एस्टेट विभाग से कर्मचारियों के आवास आवंटन की भी जानकारी ली। दरबार खुलने के साथ ही सचिवालय जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया है। सचिवालय और आसपास सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बना दिया है। 

राजभवन में भी कामकाज शुरू, विधानसभा सचिवालय का हुआ निरीक्षण

गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : PTI
राजभवन में भी सोमवार को कामकाज शुरू हो गया। राज्यपाल एनएन वोहरा ने विभिन्न विंग का दौरा कर साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखने को कहा। साथ ही आगंतुकों के साथ मधुर व्यवहार करने, फाइलों के त्वरित निबटारे, बेहतर ढंग से फाइलों का रखरखाव करने, आपदा प्रबंधन करने की हिदायत दी। उन्होंने सीआरपीएफ एवं जेके पुलिस कैंप तथा राजभवन लॉन व गार्डन का भी निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख सचिव पीके त्रिपाठी भी थे। 

विधानसभा के स्पीकर कवींद्र गुप्ता और डिप्टी स्पीकर नजीर अहमद गुरेजी ने भी विधानसभा सचिवालय का दौरा कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली। स्पीकर ने विधानसभा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान का सचिव को निर्देश दिया। विभिन्न कमेटियों की बैठकें तय समय पर बुलाने को कहा। विधान परिषद के डिप्टी चेयरमैन जहांगीर हुसैन मीर ने भी परिषद सचिवालय का दौरा किया। 
 
विज्ञापन

दरबार खुलने पर विपक्ष ने दिखाई ताकत

कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारियां - फोटो : अमर उजाला
दरबार खुलने के साथ ही विपक्ष ने ताकत दिखाई। नेकां, कांग्रेस ने सचिवालय घेराव को रैली निकाली, लेकिन उन्हें सचिवालय तक पहुंचने से काफी पहले ही रोक लिया गया। इस दौरान धक्कामुक्की के बाद कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। पैंथर्स ने राज्यपाल शासन की मांग को लेकर प्रदर्शनी मैदान में प्रदर्शन किया। 

कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन के दौरान ​प्रदेशाध्यक्ष मीर ने इस दौरान मोदी सरकार की ओर से पूर्व सैनिकों के साथ किए जा रहे व्यवहार व कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से की गई बदसलूकी की कड़ी निंदा की। उन्होंने जम्मू के सीमावर्ती लोगों व किसानों की दुर्दशा के लिए राज्य और केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कश्मीर में हालात बिगड़े।

मीर ने जैसे ही संबोधन बंद किया कांग्रेसियों ने पुलिस नाका तोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की हुई और कांग्रेसी नाका तोड़ रघुनाथ बाजार से होते हुए सिटी चौक तक पहुंच गए। आखिर में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें