फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 को जम्मू में दरबार मूव कार्यालय बंद होना संभव

Fri, 15 Apr 2016 10:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जम्मू स्थ‌ित सच‌िवालय - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
शीतकालीन राजधानी जम्मू में 29 अप्रैल को दरबार मूव कार्यालय बंद होना संभव है। इस संबंध में आधिकारिक तौर पर जल्द ही अधिसूचना जारी हो सकती है। 
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को जम्मू में दरबार मूव कार्यालय बंद हो सकते हैं और नौ मई को ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सरकार का दरबार सज जाएगा। जम्मू में दरबार मूव के अगले छह महीने के लिए श्रीनगर रवानगी की तैयारी शुरू हो चुकी है। संबंधित विभागों के अधिकारियों में बैठकों का दौर जारी है। 

जम्मू में दरबार मूव रहते साल 2016 में बजट सत्र नहीं हो पाया। अब श्रीनगर में दरबार मूव के बाद बजट सत्र होगा। दरबार मूव के रिकार्ड की रवानगी से लेकर दरबार मूव कर्मचारियों के रहने के लिए आवास संबंधी प्रबंधों पर भी कामकाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल राज्य कबीना ने दरबार मूव भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है। इससे कर्मचारियों में खुशी है। मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अगुवाई में चार अप्रैल को पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार के गठन के बाद सरकार का यह पहला दरबार मूव होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें