शीतकालीन राजधानी जम्मू सरकार के दरबार के लिए तैयार हो गई है। नागरिक सचिवालय, राजभवन, मुख्यमंत्री आवास, पुलिस मुख्यालय के आसपास हलचल बढ़ गई है। दरबार के साथ करीब दस हजार मुलाजिमों को जम्मू आना है। ऐसे में दरबार मूव मुलाजिमों की आवासीय कालोनियों के आसपास के व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक आ गई है।
नागरिक सचिवालय के बाहर इस बार आटोमेटिक बेरिकेड लगा दिए गए हैं।
कश्मीर से दरबार से संबंधित सामान और रिकार्ड लेकर जम्मू नागरिक सचिवालय में पहुंचे ट्रकों से सामान को अनलोड किया जा चुका है और अब संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में सामान को उचित जगहों पर लगाया जा रहा है। दरबार मूव मुलाजिमों के लिए आवासीय क्वार्टरों के अलावा जेकेटीडीसी के होटल में भी व्यवस्था की गई है। वहीं मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों की कोठियों की साफ-सफाई कर रंग-रोगन करने का काम आखिरी चरण में पहुंच चुका है।
जम्मू आधारित दरबार के करीब तीन हजार मुलाजिम यहां लौट चुके हैं। अब कश्मीर आधारित करीब सात हजार मुलाजिमों के पांच नवंबर तक जम्मू पहुंच जाने की उम्मीद है। छह नवंबर सोमवार को जम्मू में सरकार का दरबार सज जाएगा और मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का पारंपरिक स्वागत होगा और उन्हें गार्ड आफ आनर भी दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी का काम शुरू हो गया है। अगले छह महीने तक दरबार जम्मू में ही रहना