दोमाना। दोमाना दंगल कमेटी के चेयरमैन राज हुसैन की अध्यक्षता में शुक्रवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों से पहलवान पहुंचे। दंगल में एक लाख रुपये की बड़ी और 38 हजार रुपये की छोटी माली करवाई गई। इसमें बड़ी माली में जम्मू के बीनिया मीन और दिल्ली के रोहित पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। आखिर में बीनिया मीन ने बाजी मारी।
दूसरी माली में पड़वाल पंजाब के कालू पहलवान ने मलेरकोटला के गनी पहलवान को पटकनी दी। दंगल में कुल 130 कुश्तियां हुईं। इस अवसर पर दोमाना पुलिस थाना प्रभारी तिलक राज शर्मा, युवा राजपूत सभा के अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी, बोधराज और नायब सरपंच सुभाष सिंह मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर सूबेदार गुनी राम, पूर्व सरपंच लोअर रायपुर, लोअर दोमाना मदन लाल, शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।