धार डूगनू गांव में वार्षिक दंगल की परंपरा निभाने के लिए कुश्ती करवाते आयोजक, संवाद।
- फोटो : KATHUA
बिलावर। हर वर्ष सितंबर में होने वाला धार डुगनू दंगल इस बार भी कोरोना की भेंट चढ़ गया। पंचायत के सरपंच कुलदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सरकारी निर्देशों का पालन करते हुए स्थानीय लोगों ने परंपरा को जीवित रखा, और छोटे से दंगल का आयोजन किया। इस वार्षिक दंगल में हर वर्ष जम्मू कश्मीर के साथ पंजाब, हरियाणा, आदि राज्यों के पहलवान पहुंचते थे। लेकिन, इस वर्ष महामारी की वजह से दंगल का आयोजन नहीं किया गया। परंपरा के लिए सिर्फ चार कुश्तियां आयोजित हुईं, जिनमें भाग लेने वाले पहलवानों को पंचायत प्रतिनिधियों ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद