रामगढ़ सेक्टर अंतर्गत कैसो पखड़ी से नंदपुर तक खस्ताहाल सड़क से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलाकावासी नरेंद्र कुमार, विजय चौधरी, वलकार सिंह, अशोक चौधरी, अश्विनी वर्मा आदि ने बताया कि पिछले चार साल से इस रोड को डबल लेन का काम चल रहा है। ग्रेफ विभाग ने सड़क की खुदाई कर दी है।