फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दलाई लामा से मिले कारगिल काउंसिल के चेयरमैन

विज्ञापन
जंस्कार में दलाई लामा से मिलते एलएएचडीसी कारगिल के चेयरमैन डॉ. मोहम्मद जफर अखून। स्रोत : सूचना
विज्ञापन
जम्मू। लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) कारगिल के चेयरमैन डॉ. मोहम्मद जफर अखून मंगलवार को तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मिले।
विज्ञापन

जंस्कार के करशा फोटांग में हुई इस मुलाकात के दौरान डॉ. अखून ने दलाई लामा का स्वागत करते हुए उनसे आशीर्वाद भी लिया। उनकी यात्रा को बेहद महत्वपूर्ण करार देते हुए उन्होंने लद्दाख के लोगों और दलाई लामा के बीच गहरे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंधों की चर्चा की। डॉ. अखून के साथ इस दौरान कारगिल के डीसी राकेश कुमार, एसएसपी कारगिल श्रीराम आर, एएसपी नितिन यादव और एसडीएम जंस्कार मोहम्मद हसन मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें