फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 100 डेयरियां पंजीकृत, बाकी पर कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
डेयरी का सत्यापन करने पहुंची नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या शर्मा की टीम। सूचना वि - फोटो : samvad
विज्ञापन
- जागा नगर निगम, फील्ड में उतरे अधिकारी, प्रबंधन का चलाया अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहरी क्षेत्र में संचालित डेयरियों से पैदा हो रहे पर्यावरण संकट और गंदगी से निपटने के लिए बुधवार को नगर निगम के अधिकारी फील्ड में उतरे। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद जागे निगम की पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या शर्मा के साथ टीम ने जानीपुर, पलाैड़ा, रूपनगर, मुट्ठी, बरनाई और पटोली इलाकों में जाकर डेयरी संचालकों को जागरूक किया। टीम को शहरी क्षेत्र में संचालित 100 डेयरियां ही पंजीकृत मिलीं। बाकी पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शहर में डेयरियों और गोशालाओं के पर्यावरण अनुकूल प्रबंधन तथा गोबर के वैज्ञानिक निपटान को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। डेयरी मालिकों को बायोगैस प्लांट, वर्मी कंपोस्ट (केंचुआ खाद) यूनिट और कंपोस्ट गड्ढे जैसी टिकाऊ तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अधिकारियों ने डेयरी संचालकों से कहा कि इस तकनीक से न केवल पर्यावरण प्रदूषण और गंदगी पर लगाम लगेगी, बल्कि गोबर से उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद भी तैयार की जा सकेगी। डॉ. दिव्या ने बताया कि नगर निगम केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और एफएसएसएआई के दिशा-निर्देशों के तहत डेयरियों को विनियमित कर रहा है। पर्यावरणीय मानकों को पूरा करने और वैज्ञानिक गोबर निपटान प्रणाली स्थापित करने के बाद अब तक 100 डेयरी इकाइयों को पंजीकृत किया जा चुका है। शहर की शेष डेयरियों और गोशालाओं का पंजीकरण भी चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। स्पष्ट किया है कि सीपीसीबी और एनजीटी के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें