फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अखनूर में वरिष्ठ अधिकारी से कहासुनी पर डेलीवेजर ने निगला जहरीला पदार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडी कार्यालय में हुआ विवाद, कर्मचारियों ने अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। वरिष्ठ अधिकारी से बहस होने के बाद बिजली वितरण विभाग (पीडीडी) के एक डेलीवेजर ने अखनूर सब-डिवीजन कार्यालय में कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस घटना से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में विभाग के कर्मचारियों ने उसे उपजिला अस्पताल अखनूर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
खौड़ तहसील के ढांगर निवासी 44 वर्षीय नसीब सिंह पीडीडी में डेलीवेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मूल तैनाती ढांगर क्षेत्र में थी, लेकिन किसी कारणवश उन्हें अखनूर कार्यालय में अटैच किया गया था।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5:30 बजे कार्यालय में किसी बात को लेकर नसीब सिंह की सब-डिवीजन के एक उच्च अधिकारी के साथ तीखी बहस हो गई। यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस घटना के कुछ देर बाद ही नसीब सिंह ने कथित तौर पर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे कार्यालय में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने पुलिस में दी शिकायत
सूत्रों ने बताया कि घटना के संबंध में विभागीय अधिकारियों ने स्थानीय थाने में पुलिस शिकायत दर्ज करा दी है। फिलहाल जहरीला पदार्थ निगलने के पीछे की वास्तविक वजह और विवाद के पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें