फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हर रोज एक हजार खराब स्ट्रीट लाइटों की होगी मरम्मत, 50 टीमें गठित

विज्ञापन
गांधी नगर में आयुक्त देवांश यादव लाइटों के रखरखाव पर जानकारी लेते हुए  स्त्रोत कारपोरेशन
विज्ञापन
- नगर निगम आयुक्त ने किया गांधी नगर सहित आसपास के इलाकों का दौरा, कहा- आने वाले दिनों में दिखेगा सुधार
विज्ञापन

- हर टीम में दो सदस्य शामिल, प्रत्येक टीम 20 लाइटें करेगी ठीक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर में अब हर रोज एक हजार खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत होगी। इसके लिए नगर निगम की ओर से 50 टीमों का गठन किया गया है। प्रत्येक टीम में शामिल दो कर्मचारी लाइटों को ठीक करेंगे। मंगलवार को 500 लाइटों को ठीक किया गया।
नगर निगम का दावा है कि एक माह के अंदर खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाएगा। इससे शहर फिर से जगमगाएगा। शहर भर में अधिकांश जगहों पर लाइटें खराब हैं। शाम ढलते ही शहर में अंधेरा छा जाता है। लोग बाजारों और गलियों में जाने से डरते हैं। शहर भर में 96 हजार लाइटें लगाई गई हैं। पहली वाली कंपनी द्वारा अधिकृत एजेंसी ने बीच में काम रोक दिया था। अब फिर से काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

इसी सिलसिले में नगर निगम के आयुक्त डाॅ. देवांश यादव ने गांधी नगर सहित आसपास के इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लाइटों को चेक किया। उन्होंने कहा कि जेएमसी की विद्युत टीम अपने स्रोतों से स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत के लिए उत्साह और समर्पण के साथ काम कर रही है। दैनिक आधार पर लगभग 1000 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की जाएगी और उम्मीद जताई कि स्ट्रीट लाइटों का मुख्य मुद्दा जल्द ही हल हो जाएगा।
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि जेएमसी विद्युत टीम की वर्तमान मरम्मत रणनीति से समुदाय को प्रभावित करने वाली प्रकाश संबंधी समस्याओं का तेजी से समाधान होगा। डॉ. यादव ने कहा कि आने वाले दिनों में स्ट्रीट लाइटों में धीरे-धीरे सुधार दिखेगा। कहा कि यह पहल शहरी बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और जम्मू के नागरिकों के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रशासन के समर्पण को दर्शाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें