संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। दूरदर्शन एप्रूव्ड ड्रामा आर्टिस्ट एसोसिएशन (डीएडीएए) ने जम्मूवासियों का समर्थन पाने के लिए कला केंद्र जम्मू में सैटेलाइट डुग्गर चैनल की अपनी लंबे समय से लंबित मांग को लेकर सोमवार को एक हैंडआउट जारी किया। 2013 में दूरदर्शन एप्रूव्ड ड्रामा आर्टिस्ट एसोसिएशन ने सरकार के समक्ष जम्मू दूरदर्शन केंद्र को सैटेलाइट डुग्गर चैनल का दर्जा देने की मांग की ताकि उनकी भाषा, संस्कृति और विरासत हर घर तक पहुंच सके। लेकिन ग्यारह साल बीत जाने के बाद भी उनकी यह मांग पूरी नहीं हो सकी है। डीएडीएए ने आज भी अपना संघर्ष जारी रखा है। इस दौरान डीएडीएए के प्रतिनिधियों ने कई नेताओं, और मंत्रियों के समक्ष अपनी मांगों के रखा लेकिन किसी ने भी उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने जम्मू की जनता से अनुरोध किया कि जब चुनाव में नेता आपसे वोट मांगने आएं तो उनसे पूछें की उन्होंने सैटेलाइट डुग्गर चैनल के लिए क्या किया? संवाद