फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट इंडिया के तहत निकाली गई साइकिल रैली, उधमपुर से जम्मू तक लोगों को किया जागरूक

Sun, 08 Sep 2019 12:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली - फोटो : ani
विज्ञापन

यूबी रेनडियर साइकिलिंग ग्रुप के साथ डीसी डॉ. पीयूष सिंगला ने शनिवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत साइकिल रैली निकाली। रैली उधमपुर से जम्मू तक लोगों को फिट इंडिया मूवमेंट की जानकारी देने के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर जागरूक किया जा रहा है।

विज्ञापन


शनिवार शाम करीब चार बजे एक बेटी ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रवाना होने से पहले डॉ. पियूष सिंगला ने बताया कि फिट इंडिया मूवमेंट के तहत इस रैली का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल सदस्य उधमपुर से लेकर जम्मू तक लोगों को अपने आप को व्यायाम व खेलों के जरिए स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

युवाओं को खेलों में हिस्सा लेने के लिए जागरूक किया जाएगा। सबको बताया जाएगा कि व्यायाम व खेलों के जरिए आप को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है। इसके साथ ही लोगों को बेटियों को पढ़ाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रैली शाम के समय जम्मू के पंजतीर्थि में पहुंचेगी और रविवार को वापस उधमपुर पहुंच कर संपन्न होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें