साइबर जागरूकता पर स्कूल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ने श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के आसपास के गांवों में जागरूकता कार्यक्रम करवाया। इस कार्यक्रम के लिए टीम ने चक भगत, सिराह और धीरती का दौरा किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ जागरूकता फैलाना और संभावित सुरक्षा उपाय प्रदान करना था।
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सचिन कुमार गुप्ता, फैकल्टी, एसओईसीई, एसएमवीडीयू ने साइबर ठगी के कारण बताए। कार्यशाला समन्वयक डॉ. विजय कुमार शर्मा ने ऑनलाइन गतिविधियों के तेजी से विकास के संदर्भ में समाज के लाभ के लिए ऐसे आयोजनों के महत्व पर ध्यान केंद्रित किया। डॉ. सुमीत गुप्ता ने मोबाइल फोन के वास्तविक उपयोग का सुझाव दिया।