फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: साइबर युद्ध की जंग हथियारों से नहीं, सामान्य ज्ञान से जीतनी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। सोशल मीडिया पर लाइक, कमेंट और फॉलोवर्स की चाहत में भटकने वाले अपने आप से एक युद्ध लड़ते हैं, लेकिन यह जंग हथियारों से नहीं, बल्कि सामान्य ज्ञान से जीती जा सकती है। डिजिटल वर्ल्ड में आपका एक्टिव होने से ज्यादा जागरूक होना आवश्यक है, क्योंकि आपकी एक गलती का इंतजार कर रहे ठग्स ऑफ सोशल मीडिया हर मौके को भुनाना जानते हैं। आप किस सोशल साइट पर कितना समय बीता रहे हैं और क्या सर्च कर रहे हैं। आपकी जरूरत क्या है, इन सब पर ठगों की नजर रहती है। ऐसे में सवाल उठता है कि ठगों से बचा कैसे जाए। जवाब एक ही है और वो है जागरूकता।
साइबर अपराध के तरीकों के बारे में हर रोज खबरें प्रकाशित हो रही हैं। ऐसे में यदि आप भी जंग को जीतने में मदद करना चाहते हैं तो साइबर योद्धा के रूप में जुड़ सकते हैं। हम आपके साइबर को लेकर जागरूक करने में मदद करेंगे और साइबर पुलिस की मदद से जागरूकता लाने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जगहों पर साइबर योद्धा कर रहें काम
गुड़गांव, नोएडा, दिल्ली जैसी जगहों पर विभिन्न स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्र साइबर योद्धा बनकर काम कर रहे हैं। वह साइबर पुलिस से इंटर्नशिप कर रहे हैं। इसके बाद साइबर योद्धा बनकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। यदि आप स्कूल-कॉलेज, यूनिवर्सिटी के छात्र हैं तो हमारे साथ जुड़ सकते हैं। हम आपको साइबर अपराध के बारे में पूरा प्रशिक्षण देकर योद्धा बनाने में सहयोग करेंगे। साइबर पुलिस की डीएसपी अनुभूति का कहना है - कॉलेज के विभिन्न विभागों में पढ़ने वाले छात्र साइबर योद्धा बनकर साइबर अपराध को लेकर बड़ी जागरूकता ला सकते हैं।
ऐसे बन सकते हैं हिस्सा
यदि आप छात्र हैं और साइबर योद्धा बनकर जागरूकता लाने चाहते हैं, तो 94191-93092 पर व्हाट्सएप या फोन कर इच्छा प्रकट कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें