फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी के सभी इलाकों से कर्फ्यू हटा, हिंसा में दर्जनों घायल

Sat, 29 Oct 2016 09:54 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : PTI
विज्ञापन
जुमे पर हिंसा की आशंका और अलगाववादियों के मार्च को लेकर लगाया गया कर्फ्यू शनिवार को हटा लिया गया। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में उपद्रवियों ने सुरक्षा बलों पर पथराव किया।
विज्ञापन


कुछ अन्य इलाकों से भी छिटपुट हिंसक झड़पें दर्ज हुईं। हालात को काबू करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले दागे। झड़पों में दर्जन भर लोग घायल हो गए। एहतियात के तौर पर संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की विशेष तैनाती और पाबंदियां अब भी जारी हैं।

शनिवार को बांदीपोरा जिले के कलूसा क्षेत्र में लोगों की भीड़ ने देश विरोधी नारेबाजी की। सुरक्षा बलों को देखते ही प्रदर्शनकारियों ने उपद्रव शुरू कर दिया। भीड़ में शामिल ज्यादातर युवाओं ने पथराव कर दिया। सुरक्षा बलों ने उपद्रवियों को दूर से चेतावनी देकर खदेड़ने का प्रयास किया, लेकिन हालात काबू नहीं हुए। इस पर आंसू गैस के गोले दागे गए। करीब दो घंटे तक चले टकराव में दर्जन भर लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Security while Voilance in Kashmir - फोटो : PTI
बांदीपोरा जिले में ही कुछ अन्य इलाकों से छिटपुट घटनाओं की सूचना है। एहतियात के तौर पर श्रीनगर के छह थाना क्षेत्रों में लगाया गया कर्फ्यू शनिवार की सुबह हालात सामान्य होते देख हटा दिया गया।

इसके बाद दिन भर कोई हिंसक झड़प रिपोर्ट नहीं हुई। हिंसा के 113वें दिन टीआरसी चौक, बटमालू के अलावा श्रीनगर के बाहरी इलाकों में लोगाें की आवाजाही होती रही। हालांकि शेष घाटी में कहीं-कहीं पर अलगाववादियों के बंद का असर दिखाई दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें