फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीफ पर बवाल: राजोरी में पटरी पर लौटने लगे हालात, हिंसा भड़कने वाला अधिकारी फरार

Sat, 17 Sep 2016 11:39 PM IST
रवि वर्मा, अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
कर्फ्यू में ढील - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बीफ पर बवाल मामले को तूल देकर हिंसा भड़काने का आरोपी नायब तहसीलदार घर से फरार है।
विज्ञापन


पुलिस ने अब तक नामजदगी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है लेकिन शनिवार को पुलिस टीम ने तीन बार आरोपी के घर पर छापामारी की। कुछ अन्य चिन्हित चेहरों की धरपकड़ भी पुलिस ने शुरू कर दी है।

दो युवक हिरासत में लिए गए हैं। इस बीच, राजोरी में तनाव के चौथे दिन कर्फ्यू में छह घंटे की ढील दी गई। इस दौरान हालात सामान्य ही रहे।
विज्ञापन

​मक्की के खेत में दिखे संदिग्ध

राजोरी में हिंसा के बाद लगा था कर्फ्यू - फोटो : Amar Ujala
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली ढील सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक शहर के गुज्जर मंडी, जवाहर नगर, पांजा चौक, सैलानी, दरहाली, खेवरा इलाकों में दस से एक बजे तक ढील दी गई।

इसके बाद दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक शहर के मुख्य बाजार में भी पाबंदियां हटाई गईं। ढील मिलते ही लोग घरों से बाहर निकले और रोजमर्रा जरूरत का सामान खरीदा। फरार नायब तहसीलदार का मोबाइल सर्विलेंस पर रखा गया है। सूत्रों ने बताया नायब तहसीलदार की आखिरी लोकेशन कालाकोट पाई गई। 

कसबे से सटे टंडवाल इलाके में मक्की के खेत में संदिग्ध देखे जाने से हड़कंप मच गया। सूचना सुरक्षा बलाें तक पहुंची तो आननफानन इलाके में सर्च आपरेशन चलाया गया। घंटों इलाका खंगालने के बावजूद संदिग्धों का सुराग नहीं लग पाया। पिछले दिनों पुंछ में आतंकी हमला और फिर राजोरी में हिंसा से उपजे हालात के बीच संदिग्ध देखे जाने की सूचना से सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें