फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू संभाग में फिर माहौल बिगाड़ने की साजिश, किश्तवाड़ में लगा कर्फ्यू

Sun, 25 Sep 2016 08:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/किश्तवाड़
विज्ञापन
किश्तवाड़ में हिंसा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
राजोरी के बाद अब एक बार फिर जम्मू संभाग में माहौल बिगाड़ने की साजिश की गई है। किश्तवाड़ में देश विरोधी नारेबाजी के आरोप में बीती रात कुछ लोगों की गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम पर पथराव किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। पीएसए में नामजद दो लोगों को गिरफ्तार कर कोट भलवाल जेल भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी को लोगों के विरोध के कारण गिरफ्तार नहीं किया जा सका। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने रविवार तड़के चार बजे कर्फ्यू लगा दिया। 

कश्मीर हिंसा के विरोध में किश्तवाड़ में पिछले दिनों प्रदर्शन हुए थे। इस दौरान देश विरोधी नारेबाजी की गई थी। इस मामले में तीन आरोपियों पर पीएसए लगाया गया था। शनिवार देर रात पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बागवान मोहल्ले में छापामारी की। इस दौरान मौलवी अब्दुल कयूम मट्टू तथा सैफुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसबी को किया गया तैनात

घाटी में हिंसा - फोटो : File Photo
मस्जिदों से लाउडस्पीकर से घोषणा होने पर लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने गिरफ्तारी का विरोध करते हुए पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने बोन अस्थान मोहल्ले में भी एक अन्य आरोपी मौलवी मंजूर कारी की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा, लेकिन विरोध के कारण गिरफ्तारी नहीं हो सकी। 

विरोध प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने रविवार तड़के ही कर्फ्यू लगाने का फैसला किया। इसके बाद पूरे शहर में इसकी घोषणा कर दी गई। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से एसएसबी को लगाया गया है।

डीआईजी निसार अहमद खान, डीसी गुलाम नबी बलवान तथा एसएसपी संदीप वजीर स्थिति पर लगातार पैनी नजर बनाए हुए हैं। ज्ञात हो कि इसके पहले राजोरी में भी सांप्रदायिक तनाव होने पर प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें