फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के कई इलाकों में भड़की हिंसा, शोपियां में कर्फ्यू, मोबाइल इंटरनेट बैन

Thu, 13 Jul 2017 08:36 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अलगाववादियों की बंद की घोषणा के बाद श्रीनगर में सभी व्यापारिक संस्थान बंद रहे। इसका असर घाटी के अन्य स्थानों पर भी देखा गया। अलगाववादियों ने यह घोषणा 1931 में डोगरा सेना की ओर से फायरिंग के दौरान मारे गए 22 मुस्लिम युवकों की याद में की थी। 
विज्ञापन


हालात बिगड़ने की आशंका के चलते उत्तरी कश्मीर के शोपियां जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया था। श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों में पाबंदियां रहीं। इसके अलावा अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम जिलों में भी कर्फ्यू जैसे हालात रहे।

अलगाववादियों के बंद का असर लगभग समूची घाटी में देखने को मिला। लोगों ने सोपोर और हंदवाड़ा में प्रदर्शन किया और पुलिस पर पथराव किया। सुरक्षा बलोें ने प्रदर्शनकारियों पर शिकंजा भी कसा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव के मद्देनजर भारी सुरक्षाबलों की तैनाती

कश्मीर मे तैनात जवान - फोटो : File Photo
पुलिस ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के हंदवाड़ा तथा शोपियां में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। घाटी में दुकान, पेट्रोल पंप समेत अन्य व्यापारिक संस्थान बंद रहे। वाहनों की आवाजाही भी कम रही। किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका में मोबाइल इंटरनेट पर रोक लगा दी गई थी, लेकिन बीएसएनएल की ब्राडबैंड सर्विस जारी रही। सरकारी दफ्तरों और बैंकों में सरकारी छुट्टी रही, जबकि शिक्षण संस्थानों में पहले से ही छुट्टियां चल रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें