फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी के चार जिलों से हटाया गया कर्फ्यू

Thu, 21 Jul 2016 09:47 PM IST
एजेंसी/श्रीनगर
विज्ञापन
कर्फ्यू के दौरान लोगों से पूछताछ करते सुरक्षा कर्मी - फोटो : PTI
विज्ञापन
कश्मीर में हिंसा भड़कने के 13 दिन बाद वीरवार का दिन अपेक्षाकृत शांति से गुजरा। हालांकि कुछ इलाकों में हिंसा की छिटपुट घटनाएं दर्ज हुईं। प्रशासन की ओर से चार जिलों बांदीपोरा, बारामुला, बडगाम और गांदरबल से कहने को तो कर्फ्यू हटा लिया गया है, लेकिन अभी भी कर्फ्यू जैसी बंदिशें जारी हैं।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशक की ओर से इन चार जिलों में वीरवार से स्कूल खुलने के आदेश जारी किए गए थे, पर विद्यार्थियों के न आने के कारण स्कूल बंद ही रहे।

कुछेक स्कूलों में स्टाफ सदस्य स्कूल पहुंचे थे, पर बच्चों के नहीं पहुंचने पर वे भी लौट गए। घाटी के अन्य छह जिलों में कर्फ्यू जारी है। इस बीच अलगाववादी संगठनों की ओर से भी दोपहर दो बजे के बाद हड़ताल को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

शुक्रवार को नमाज के बाद अलगाववादियों ने प्रदर्शन तथा 25 जुलाई को अनंतनाग चलो का एलान किया है। पूरी घाटी में मोबाइल, इंटरनेट तथा रेल सेवा ठप है। 
विज्ञापन

काजीगुंड फायर‌िंग मामले में जांच के आदेश

घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : PTI
चार जिलों से कर्फ्यू हटाने के संबंध में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यदि हालात सामान्य रहते हैं तो कर्फ्यू हटाने का फैसला स्थायी रहेगा।

उन्होंने कहा कि स्थिति की लगातार समीक्षा की जाएगी और यदि शुक्रवार से फिर से कहीं हिंसक घटनाएं अथवा प्रदर्शन शुरू हो जाते हैं तो हालात के मुताबिक उचित फैसला किया जाएगा।

अनंतनाग जिले के काजीगुंड में गत सोमवार को फायरिंग में दो महिलाओं समेत तीन लोगों के मारे जाने की घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। डीडीसी कुलगाम ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही 15 दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है।

अधिसूचना के अनुसार एडीएम गुलाम हसन शेख को जांच अधिकारी बनाया गया है। घटना पर खेद जताते हुए सेना पहले ही मामले की जांच के आदेश दे चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें