आतंकी बुरहान की मौत के बाद कश्मीर घाटी में हुई हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू 14वें दिन भी जारी रहा।
इस बीच अनंतनाग जिले के कोकरनाग में हुई हिंसा में घायल हुए एक और शख्स ने दम तोड़ दिया। श्रीनगर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हिंसा न हो इस वजह से कड़ाई से कर्फ्यू लागू किया गया है। पुलिस के वाहनों से लाउडस्पीकर द्वारा लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है।
वहीं गुरुवार को प्रशासन की ओर से चार जिलों बांदीपोरा, बारामुला, बडगाम और गांदरबल से कहने को तो कर्फ्यू हटा लिया गया है, लेकिन अभी भी कर्फ्यू जैसी बंदिशें जारी हैं।
इन जिलों में शुक्रवार को स्कूल तो खुले लेकिन वहां से शिक्षक और बच्चे दोनों गायब नजर आए। कई स्कूलों में अभी भी ताले लटके हुए हैं। सरकार ने हिंसा की वजह से घाटी में मोबाइल इंटरनेट और रेल सेवा बंद कर दी है।
Curfew in J&K continues for 14th consecutive day (Visuals from Srinagar) pic.twitter.com/663fSiSzzc— ANI (@ANI_news) July 22, 2016