फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी में 14वें दिन भी कर्फ्यू जारी, एक और घायल ने तोड़ा दम

Fri, 22 Jul 2016 12:45 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सड़कों पर पसरा सन्नाटा - फोटो : ANI
विज्ञापन
आतंकी बुरहान की मौत के बाद कश्मीर घाटी में हुई हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू 14वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


इस बीच अनंतनाग जिले के कोकरनाग में हुई हिंसा में घायल हुए एक और शख्स ने दम तोड़ दिया। श्रीनगर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान हिंसा न हो इस वजह से कड़ाई से कर्फ्यू लागू किया गया है। पुलिस के वाहनों से लाउडस्पीकर द्वारा लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी जा रही है।

वहीं गुरुवार को प्रशासन की ओर से चार जिलों बांदीपोरा, बारामुला, बडगाम और गांदरबल से कहने को तो कर्फ्यू हटा लिया गया है, लेकिन अभी भी कर्फ्यू जैसी बंदिशें जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में शुक्रवार को स्कूल तो खुले लेकिन वहां से शिक्षक और बच्चे दोनों गायब नजर आए। कई स्कूलों में अभी भी ताले लटके हुए हैं। सरकार ने हिंसा की वजह से घाटी में मोबाइल ‌इंटरनेट और रेल सेवा बंद कर दी है।
Curfew in J&K continues for 14th consecutive day (Visuals from Srinagar) pic.twitter.com/663fSiSzzc— ANI (@ANI_news) July 22, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें