फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानी विभाग ने लगाया किसान मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। किसानों को बागवानी अपनाने के संबंध में जागरूक करने के लिए सेरीकल्चर हाल में किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन उपायुक्त नजीर अहमद शेख ने किया। किसानों को जागरूक करने के लिए अन्य विभागों के कर्मचारियों ने स्टाल लगाकर किसानों को विभाग की योजनाओं से जागरूक किया।
विज्ञापन

किसान मेले में राजोरी के दस किसानों को बेहतर ढंग से बागवानी अपनाने के लिए सम्मानित किया गया। विभाग की तरफ से क्षेत्र में अच्छे फल उत्पादित करने वाले किसानों के लिए फलों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें अच्छे फलों की पैदावार करने वाले तीन किसानों को सम्मानित किया गया। बागवानी विभाग के चीफ हार्टिकल्चर आफिसर मदन लाल ने कहा कि अगर किसान पूरी मेहनत के साथ बागवानी को अपनाएं तो इससे किसानों को अच्छे लाभ मिल सकते हैं। आज के दौर में हर किसी को सरकार की ओर से नौकरी दे पाना संभव नहीं है, लेकिन जिन लोगों के पास अपनी जमीनें हैं वह खेतीबाड़ी के साथ-साथ फलदार पौधे लगाकर अपनी रोजी रोटी का साधन सृजित कर सकते हैं। इस मौके पर बागवानी विभाग के एचडीओ सुंदरबनी अरुण कुमार ने भी विचार रखे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें