फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा के शहीदों के लिए श्रद्धांजली दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव पूलरा में युवाओं की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित कर पुलवामा में शहीद जवानों श्रद्धांजली दी गई। यह कार्यक्रम एक माह तक चलेगा। रविवार को ज्योति जलाकर शहीद जवानों की फोटो लगाकर कार्यक्रम शुरू किया गया।
विज्ञापन

युवक जयदेव सिंह, पवन चौधरी, लब्बा, गंधर्व सिंह, विजय चौधरी, संदीप, विक्की, अमन, जितेंद्र आदि ने बताया कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों के लिए श्रद्धांजली कार्यक्रम शुरू किया गया है। युवाओं के अनुसार देश की खातिर मर मिटने वालों की याद में उन्होंने एक छोटा सा कदम उठाया है। ताकि उनकी आत्मा को शांति मिल सके। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को पुलवामा में शहीद ह़ुए सैनिकों का शहीदी दिवस है। वह सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि शहीदी दिवस पर अपने-अपने घर में ही मोमबत्ती जलाकर शहीदों को नमन करें। उनके अनुसार कार्यक्रम हर रोज जारी रहेगा। लोग शहीदों की तस्वीर पर फूल अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दे सकते हैं।
इस अवसर पर समाजसेवी गीता भगत, बीडीसी चेयरमैन राधेशाम, पूर्व सरपंच शशी पाल शर्मा, सरपंच रामधन, सीमा जनकल्याण समिति के सदस्य, जनकार चौधरी, पूर्व सरपंच गिरधारी लाल शर्मा आदि ने भी शहीदों को श्रद्धांजली दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें