फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंद को उपचार के लिए भेंट किया चेक

विज्ञापन
सिंबल की वार्ड तीन में युवा कांग्रेस की और एक जरूरतमंद को इलाज के लिए चेक देते हुए पार्टी के लोग - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। सिंबल कैंप के वार्ड-3 में युवा कांग्रेस नेता खुशवंत सिंह के नेतृत्व में बीमार युवक को उपचार के लिए चेक भेंट किया। खुशवंत सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा बनाई योजनाओं का लाभ गरीब वर्ग के लोगों को नहीं मिल रहा। काफी समय से गुरदीप सिंह के बीमार होने पर उनकी सहायता के लिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता के सहयोग से पंजाब के गैर सरकारी अस्पताल में उपचार शुरू कराया गया, जिससे अब पहले से बेहतर है। उन्होंने कहा कि आरोग्य योजना के अंतर्गत पांच लाख रुपये तक की सहायता करने का समाधान होने पर कई लोगों के इस सूची में नाम नहीं होने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों का आरोग्य योजना में नाम दर्ज कर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। इस दौरान शब्बीर अहमद, मुकेश शर्मा, चरणजीत भगत, राकेश कुमार हरदीप सिंह आदि भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें