स्कूल के वार्षिकोतसव में उपस्थित सांसद जुगल किशोर शर्मा व अन्य।
अरनिया। पीएलपी स्कूल ने वार्षिक दिवस धूमधाम से मनाया। इसके मुख्यातिथि सांसद जुगल किशोर शर्मा रहे। कार्यक्रम बच्चों ने देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांसद ने कहा कि बच्चों के कार्यक्रम को देखेते हुए देशभक्ति व अपनी संस्कृतिकी झलक दिखाई दी है। हम चाहते हैं कि आगे भी यह स्कूल अपने समारोह में देशभक्ति व संस्कृति को इसी तरह कायम रखे ताकि हमारे देश का भविष्य बुलंदियों को छूता रहे। संसद ने स्कूल में एक कलवट बनाने के लिए पांच लाख की राशि की घोषणा की। प्रधानाचार्य लेखराज ने सांसद का आभार प्रकट जताया। इस मौके पर रामेश्वर सिंह मनहास, राम मूर्ति शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद