वंडर किड्स इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक दिवस पर नृत्या करते बच्चे
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। टिंडेकलां में वंडर किड्स इंटरनेशनल स्कूल वार्षिक दिवस शुक्रवार को मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ देशभक्ति पर आधारित गीतों से पंडाल में बैठे लोगों को मंत्रमुग्ध किया। पंजाबी, डोगरी, हिंदी गीतों पर बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल ने कहा कि बच्चो को जिस प्रकार शिक्षा देना है उसी प्रकार उन्हें देश के लोगों की संस्कृतिके बारे में ज्ञान होना चाहिए। इस दौरान वार्षिक परीक्षा में अधिक अंक प्राप्त करने व खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर चेयरमैन अमरपाल सिंह, जम्मू विवि के एचओडी राज कुमार रामपाल, स्कूल निदेशक बेंअत कौर, पंचायतों के कई पंच सरपंच सहित शिक्षक व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूूद रहे। संवाद