फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा युवक ने युवती को बहला-फुसलाकर किया विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। थाना क्षेत्र में एक युवती को बहला फुसलाकर शादीशुदा युवक के विवाह करने का मामला प्रकाश में आया है। युवक ने उससे कोर्ट में शादी की है। युवती को जब युवक के पहले से विवाहित होने की जानकारी हुई तो युवक फरार हो गया। युवती ने युवक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि मूलरूप से पंजाब के गुरदासपुर निवासी गोपाल सिंह पुत्र तिलक राज सरोर में एक वर्कशॉप पर काम करता है। गोपाल सिंह ने उसे कई प्रकार के प्रलोभन दे बहला फुसलाकर कोर्ट में शादी की। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि गोपाल सिंह पहले से शादीशुदा है, और उससे झूठ बोलकर दूसरी शादी की। जब उसे गोपाल के पहले से शादीशुदा होने की बात पता चली और उससे पूछताछ की तो वह इधर-उधर करके मौक ा पाकर भाग निकला। पुलिस ने युवकती की शिकायत पर गोपाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने एक टीम पंजाब भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें