ंदिरा मेमोरियल हाई स्कूल के वार्षिक दिवस पर पंचायत की सरपंच बच्चो को पुरूस्कृत करते हुए
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। सीमावर्ती क्षेत्र के गांव माना में स्थित इंदिरा मेमोरियल हाई स्कूल में वीरवार को वार्षिक दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान पंचायत दीवानगढ़ की सरपंच रजनी चौधरी मुख्य अतिथि व सुचेतगढ नायब तहसीलदार रमेश लाल विशेष अतिथि रहे। स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रधानाचार्य तिलक राज ने पढ़ी। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने के साथ पंजाबी, हिंदी व डोगरी गीतों पर नृत्य कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि सरपंच रजनी चौधरी ने खेलों व शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान पंच बलदेव सिंह, नरेश कुमार, संजीव कुमार सहित अभिभावक व शिक्षक मौजूद रहे। संवाद