नैशनल गलर्स चाइल्ड डे के अवसर पर सीमांत गांच मुल्ले चक्क में नव नवजात लडकियो को उपहार देते हुए पू?
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। नेशनल गर्ल्स चाइल्ड-डे के अवसर पर सीमावर्ती गांव मुल्ले चक्क में शुक्रवार को सब सेंटर का उद्घाटन पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल व ब्लाक सुचेतगढ़ बीडीसी चेयरमैन तरसेम सिंह ने किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि गांव में किराए पर सब सेंटर का भवन था। अब गांव में भवन निर्माण कराए जाने के साथ पंचायत घर भवन की हालत में सुधार किया गया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराए जाने पर दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि आज नेशनल गर्ल्स चाइल्ड-डे के अवसर पर ग्रामीणों को बधाई देते हुए बेटियां व बेटों को एक समान देखे जाने के लिए कहा। युवा बच्चियों के लिए सरकार की तरफ से चलाए गए ‘ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ पर रोशनी डालते हुए विचार रखने के साथ बेटियों को अधिक से अधिक शिक्षित करने का संदेश दिया। इस दौरान गांव में जन्मी नवजात बेटियों को पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल व चेयरमैन तरसेम सिंह ने उपहार भेंट किए। इस दौरान सुचेतगढ़ खंड ब्लाक अधिकारी मोहिंद्र सिंह, पंचायत मुल्ले चक्क सरपंच सरफो देवी, नायब सरपंच अंजुबाला, पंच रजनी देवी, यशपाल कलसी पूर्व सरपंच स्वर्ण सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।