फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभा यात्रा निकाल कर गुरु महिमा का किया गुणगान

विज्ञापन
पौनी में निकाली गई शोभा यात्रा के शामिल लोग,महिलाएं व अन्य। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
पौनी। गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविवार को पौनी में शोभा यात्रा निकाल कर गुरु महिमा का गुणगान किया गया। शोभायात्रा में कस्बे के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आई संगत ने हिस्सा लिया। गुरु रविदास की झांकी से शोभित शोभायात्रा के दौरान उसमें शामिल संगत ने गुरु महिमा को गाया। इसके साथ ही भजन भी प्रस्तुत की गई। शोभायात्रा में सबसे ज्यादा महिलाएं तथा युवतियां शामिल हुईं। शोभायात्रा कस्बे के सभी प्रमुख स्थानों से होकर निकली। शोभायात्रा में शामिल गुरु रविदास की झांकी को लोगों ने माथा भी टेका। इस दौरान रास्ते में मौजूद सभी लोगों को प्रसाद भी बांटा गया। शोभायात्रा को भव्य तरीके से निकालने के बाद एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें आई संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर गुुुरु के बताएं मार्ग पर चलने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें