फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल युद्ध के शहीद को याद किया

विज्ञापन
शहीद को नमन करते लोग।
विज्ञापन
विजयपुर। कारगिल युद्ध के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए 8 सिख रेजिमेंट के शहीद हवलदार कुलवीर सिंह का 21वां शहीदी दिवस मनाया गया। शहीद के पैतृक गांव कौलपुर स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि समारोह में परिजनों, सैन्य अधिकारियों व गणमान्य लोगों ने कुलवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री मंजीत सिंह और नेकां के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह सलाथिया थे। जिन्होंने शहीद कुलवीर सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर शहादत को नमन किया। जबकि सरपंच जसवीर सिंह, अन्य पंचायत प्रतिनिधि, शहीद की पत्नी सुरिंदर कौर, भाई मस्तान सिंह, निभान सिंह, बेटा गुरदीप सिंह, बेटी सिमरन कौर सहित अन्य परिजनों व स्थानीय लोगों ने कुलवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री ने कहा कि जवानों की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। हमें देश के उन महान वीरों पर गर्व है जो अपनी जान की परवाह किए बिना भारत माता की रक्षा की खातिर अपने प्राणों की बाजी लगा देते हैं। ऐसे वीरों की खातिर ही देश विकास की ओर बढ़ रहा है। गौरतलब है कि कुलवीर सिंह कारगिल युद्ध के दौरान अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे। उन्होंने भारत देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस मौके पर विशाल लंगर का भी आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें