महाशिवरात्रि पर्व पर कसबे प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय शोभायात्रा।
अखनूर। शिवरात्रि पर्व पर प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की तरफ से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें सर्वधर्म की प्रस्तुति की गई। विश्वविद्यालय से आशा कुमारी की अगुवाई में शोभायात्रा निकली जो बस अड्डा, मुख्य चौक, निर्दोष चौक से हो कर निकली। शोभायात्रा के आगे श्रद्धालु भोलेनाथ का गुणगान कर रहे थे। इसके पीछे महिला श्रद्धालु भजन कीर्तन कर रही थीं। शोभायात्रा कामेश्वर मंदिर के पास आकर खत्म हो गई। जहां चित्र प्रदर्शनी लगा कर श्रद्धालुओं को भागवान शिव की महिमा के बारे में और स्वर्ग नर्क के बारे में जानकारी दी। संवाद
-----------------
विजयपुर। ब्रहमकुमारी आश्रम विजयपुर की संचालक नीरू बहन की देख रेख मे शुक्त्रस्वार को महा शिवरात्रि पर्व पर कार्यक्त्रस्म का आयोजन किया गया।इस दौरान भगवान शिव का ध्वज फहराया गया उसके बाद विजयपुर बाजार में शोभायात्रा निकाली गई जिसमें आश्रम के सदस्यों ओर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने बड चड के भाग लिया।इस मौके पर आश्रम के सदस्यों ने लोगों को महा शिवरात्रि पर्व के प्रति जागरूक किया गया ओर भाईचारे का संदेश दिया।इस मौके पर साधू भाई,प्रीथवी भाई,सोनू चौधरी,कृष्ण चौधरी,तरसेम लाल आदि मौजूद थे।