फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सह संगोष्ठी में रिया को पहला स्थान

विज्ञापन
छात्रा को सम्मानित करते अतिथि।
विज्ञापन
विजयपुर। हायर सेकेंडरी स्कूल जख में बेटी बचाओ बेटी-पढ़ाओ योजना के तहत बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य लिंग समानता को बढ़ावा देने और बाल अधिकार शिक्षा के संबंध में जागरूकता उत्पन्न करने को लेकर रहा। स्कूल में महिला सशक्तीकरण पर सह संगोष्ठी हुई। छात्राओं में डिबेट हुआ। इसमें रिया दबगोत्रा को पहला, मुस्कान को दूसरा स्थान और अनुषा वर्मा को तीसरा स्थान मिला। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी दीप कुमार ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संबंधी निर्देश के बारे में युवाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए सह संगोष्ठी एक सराहनीय कदम है। इस अवसर पर मुख्य योजना अधिकारी सुखलीन कौर, सहायक सड़क परिवहन अधिकारी रेहाना तबस्सुम उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें