बिश्नाह में पार्षद को सम्मानित करते एमसी चेयरमैन व अन्य।
बिश्नाह। म्यूनिसिपल कमेटी ने बेहतर कामकाज करने पर वार्ड नंबर-7 के पार्षद साहिल गुप्ता को सम्मानित किया। कमेटी के चेयरमैन राजन शर्मा और ईओ रवि कुमार ने कहा कि पार्षद साहिल गुप्ता ने वार्ड की समस्याओं को काफी अच्छे तरीके से उभारा और उन पर काम भी किया। उन्होंने अपने वार्ड में टाइल लगाने का काम भी पूरी प्रक्रिया से किया और लगभग हर गली में टाइल लगवाई। पार्षद को यह अवार्ड उनकी मेहनत और काम में लगन होने के कारण मिला है। संवाद