गांव घराना में सरपंच गुरूदयाल सिंह मजोत्रा सड़क पक्की करवाने का कार्य आरम्भ करवाते हुए
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव घराना की पंचायत के सरपंच गुरुदयाल सिंह मजोत्रा ने गांव घराना से नमापिंड तक सड़क पक्का कराने का कार्य शुरू कराया। उन्होंने कहा कि सड़क पक्की होने पर सीमावर्ती क्षेत्र में खेतीबाड़ी करने के लिए जाने पर किसानों को भी राहत मिलेगी। बारिश होने पर किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। गांव में कई वर्षों पुरानी बिजली की तारें बदलने पर यहां लोगों को सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति होगी। सीमा के अंतिम छोर पर लगे पंप सेट व ट्यूबवेल की लाइन की तारें बदले जाने पर राहत होगी। सरपंच गुरुदयाल ने कहा कि आनेवाले दिनों में पंचायत के अधीन दूसरे गांव में विकास कार्य कराए जाएंगे ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसे समस्याओं का समाधान होने पर राहत मिल सके। इस दौरान गारा राम, दलीप सिंह, सुरेंद्र कुमार, गिरधारी लाल, थोडू राम, रामपाल, अशोक कुमार सहित पंचायत के पंच भी मौजूद रहे। संवाद