पुरानी मंडी चौक पर मिहला करवा चौथ पर इस्तेमाल होने वाले िमट्टी के करवा को रंग रौगन से िडजाइन करत?
जम्मू। करवाचौथ को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों में इन दिनों काफी रौनक देख जा रही है। महिलाएं मोती बाजार, हरि मार्केट, गांधी नगर, रघुनाथ बाजार, पुरानी मंडी, पटेल बाजार, नई बस्ती आदि बाजारों की दुकानों में खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। कपड़ा और मनियारी की दुकानों में महिलाओं की भीड़ लग रही है। इसके अलावा दर्जी की दुकानों पर भी काम बढ़ गया है। करवाचौथ के साथ-साथ वैवाहिक सीजन होने के चलते भी बाजारों में खरीदारी की भीड़ दिखाई दे रही है। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़े की दुकानों पर लग रही है।
17 अक्तूबर को करवाचौथ के लिए महिलाएं कपड़े, सूट, चूड़ियां अभी से खरीद रही हैं। महिलाओं का कहना है कि करवाचौथ के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। कपड़े, गहने और अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की है। त्योहारी सीजन के चलते दुकानों में खरीदारों को भीड़ उमड़ रही है। दुकानदार रवि, रमेश, अखिल आदि ने बताया कि श्राद्ध खत्म होने के बाद भी बाजार में मंदी का माहौल रहा। अब करवाचौथ के व्रत को लेकर बाजार में लोगों की आवाजाही शुरू हुई है। उम्मीद है कि आने वाले समय में कारोबार पटरी पर लौटेगा।