फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कामरेड कृष्ण देव सेठी को याद किया

विज्ञापन
कामरेड कृष्ण देव सेठी को श्रद्धांजलि देते लोग।
विज्ञापन
विजयपुर। डेमोक्रेटिक नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व सचिव कामरेड कृष्ण देव सेठी को मंगलवार को उनकी जयंती पर एक सभा में याद किया गया। सभा की अध्यक्षता कामरेड हंसराज वर्मा ने की। इस अवसर पर कामरेड काबला सिंह ने स्व. कृष्ण देव सेठी द्वारा गरीबों और दलितों के उत्थान के लिए दी गई सेवाओं पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व बनाए रखने के लिए उनकी लड़ाई पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि कश्मीर छोड़ो आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके लिए उन्हें तीन साल की सजा सुनाई गई। उनके कुछ उल्लेखनीय कार्यों में साम्राज्यवाद और सामंतवाद के खिलाफ लड़ाई शामिल है। सभा में अचल देव सलाथिया, अब्दुल हाफिज फानी, नूर हुसैन मलिक, नजीर अहमद, मोहम्मद रशीद मुगल, बाबू राम, डॉ. विवेक आर्य, जुगल किशोर शर्मा, ईशर दास सांगड़ा, हंसराज, जेएस अवाल, ओम प्रकाश, कस्तूरी लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें