बिश्नाह। गांव लसवाड़ा में भूमि विवाद में गांव के कुछ लोगों ने नरेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति के घर में घुसकर हमला बोल दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं हैं। यह वारदात 6 नवंबर देर शाम 9:00 बजे की है। वहीं बिश्नाह थाने में 8 नवंबर को रीता देवी पत्नी नरेंद्र कुमार ने पति के साथ तेजधार हथियार और डंडों से पांच हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिनमें राकेश कुमार, अजय कुमार दोनों भाई पुत्र नागरमल, वहीं विजय कुमार पुत्र पृथ्वी राम हरबंस लाल पुत्र वेद राज वेदराज पुत्र तब्बू राम शामिल हैं। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद