फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुलसी माता के विवाह पर महिलाओं ने रखा व्रत

विज्ञापन
विजयपुर के मंदिर में लगा तुलसी का दौधा।
विज्ञापन
विजयपुर। क्षेत्र में तुलसी विवाह बड़ी धूमधाम से किया गया। तुलसी माता मंदिरों में काफी भीड़ देखी गई। इस मौके पर भक्तों ने पहले तुलसी माता को जल चढ़ाया उसके बाद पूजा अर्चना की और व्रत रखा।
विज्ञापन

सुषमा देवी, शीला देवी, किरण बाला, डिंपल आदि महिलाओं ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का बहुत महत्व है। इस दिन तुलसी माता और शालीग्राम का विवाह किया जाता है। शालीग्राम को भगवान विष्णु का ही स्वरूप कहा गया है। इस एकादशी को देव उठनी एकादशी या प्रबोधनी एकादशी भी कहते हैं। इसलिए शुक्रवार को तुलसी विवाह किया गया। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति तुलसी विवाह कराता है उनके घर में जल्द ही शादी की शहनाई बजती है, और पारिवारिक जीवन सुख से बीतता है। संवाद
तुलसी विवाह श्रद्धा से मनाया
अखनूर। सीमावर्ती क्षेत्र में तुलसी विवाह बड़ी धूमधाम और श्रद्धा से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं के साथ पुरुषों ने व्रत रख कर पूजा अर्चना की।। इसमें तुलसी के पौधे का श्रृंगार किया। क्षेत्र के कई मंदिरों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह और शाम को सत्संग के उपरांत भंडारा लगाया गया। महिला कमलेश कुमारी ने बताया कि तुलसी विवाह पर व्रत रख कर परिवार की सुख शांति की कामना की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें