विजयपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थितिहरिमंदिर ।
विजयपुर। रामचंद क्षेत्र में स्थित हरि मंदिर में बैसाखी का मेला 14 अप्रैल को मंदिर में मनाया जा रहा है। महंत राम चरण दास ने कहा दो साल कारोना के चलते बैसाखी का मेला नहीं हो पाया। इस बार कोशिश रहेगी कि बैसाखी मेला धूमधाम से मनाया जाए।
मंदिर के इतिहास की जानकारी देते हुए कहा कि हरि मंदिर (नमंदर) एक पवित्र तीर्थ स्थल है, जिसकी मान्यता महाभारत काल से है। पांडवों ने अज्ञातवास के समय यहां कुछ समय बिताया था। उस समय श्रीकृष्ण यहां आते थे। इसी कारण इस तीर्थ स्थल की मान्यता है। हरि मंदिर (नमंदर) भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ है और आजादी से पहले हिंदुस्तान व पाकिस्तान के लोग यहां पूजा-अर्चना करते थे। इस तीर्थस्थल पर बैसाखी का मेला भी धूमधाम से मनाया जाता था। उन्होंने जिला प्रशासन के साथ-साथ सरकार से मांग की है कि इस पवित्र तीर्थ स्थल का जीर्णोद्धार किया जाए और मंदिर की मरम्मत कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए अधिक विकास कराया जाए। लोगों से अपील कि और कहा कि 14 तारीख बैसाखी मेले मे पहुंच कर मेले कि रौनक बढ़ाए। उन्होंने बताया कि इस स्थान पर माथा टेकने से हर मनोकामना पूरी होती है।