विजयपुर/ सांबा। गुड़ा सलाथिया में बनाए गए नशा मुक्ति केंद्र में इलाज कराने आए दो युवकों को एसएसपी अभिषेक महाजन की देखरेख में उनके परिजनों के हवाले किया गया। एसएसपी ने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों पर पूरा ध्यान रखें और उनकी गतिविधियों पर नजर रखें ताकि नशा मुक्त राज्य किया जा सके। इस मौके पर डीएसपी, एसएचओ आदि मौजूद थे। संवाद