सांबा। डिग्री कॉलेजों व स्कूलों के नाम बदल कर शहीदों व प्रतिष्ठित हस्तियों के नाम रखने के आदेश को अमली जामा पहनाते हुए डिग्री कॉलेज का नाम बदलकर पंडित प्रेम नाथ डोगरा के नाम पर रखा गया है। इसको लेकर कॉलेज में बुधवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के नामकरण समारोह के दौरान एडीडीसी तिलक राज, एडीसी सुरम चंद शर्मा, सुभाष भगत (डीडीसी), पीएस मन्हास प्रिंसिपल सरकारी डिग्री कॉलेज फॉर वूमेन कठुआ और कॉलेज के प्राचार्य, स्टाफ सहित भी छात्र मौजूद थे। संवाद