फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत अपर बीरपुर में गर्ल्स स्कूल में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इसके तहत पारंपरिक खेल गिल्ली डंडा, कीकली सट्टपू और अन्य खेल बच्चों द्वारा खेले गए। उपायुक्त के आदेश के अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव हर गांव में मनाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में बच्चों ने इन पारंपरिक खेलों का आनंद लिया और साथ में यह भी बताया कि यह कार्यक्रम हमें अपनी पारंपरिक चीजों के बारे में जागरूक करता रहता है। इस मौके पर स्कूल के स्टाफ और बच्चों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी काफी उत्साहित थे। इस मौके पर पंचायत की सरपंच बीना जमवाल विशेष तौर पर मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें