फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरिटेज वॉक का आयोजन

विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा में हेरीटेज वॉक को रवाना करते अतिथि।
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हेरिटेज वॉक में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को बुधवार को शिव मंदिर पुरमंडल ले जाया गया। वॉक के मुख्य अतिथि उपायुक्त अनुराधा गुप्ता और डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा रहे। इस मौके पर प्रतिभागियों ने पेंटिंग के जरिये अपनी कला की प्रतिभा बिखेरी।
विज्ञापन

हेरिटेज वॉक उत्तर वाहिनी तीर्थ स्थल पर पहुंची जहां मौजूद पुजारियों ने उत्तरवाहिनी तीर्थ स्थल के इतिहास के बारे में बताया। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने पौधरोपण किया। उन्होंने बताया कि यह ऐतिहासिक स्थल हमारे धरोहर हैं। पुरमंडल क्षेत्र छोटा काशी के नाम से भी जाना जाता है। इनको संभाल कर रखना हमारी जिम्मेदारी है। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने हेरिटेज वाक में भाग लिया और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। इस मौके पर अनेक पंचायत के पंचों व सरपंचों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें